बिहपुर खानकाह में दो दिवसीय उर्स ए पाक शुरू अकीदतमंदो ने चढाई चादर


प्रतिनिधि बिहपुर- प्रखंड के खानका ए आलिया फरिदिय मोहब्बतिया शरीफ मे हर साल की तरह इस साल भी गुरूवार को धर्म गुरू सुफी संत सैयदना बाबू हुजूर नेहाल अहमद खान फरीदी रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय सालाना उर्स ए पाक व जश्न ए मेराजे मुस्तफा शुरू हुआ खानका के सजजादानशीं हजरत अली कौनैन खान, फरीदी एवं नायव सजजादानशीं हजरत मौलाना शब्बर खान, फरीदी व शहजादगाने बाबू हुजूर की आगवाई में मगरीब की नमाज के बाद बाबू हुजूर के मजार शरीफ पर चादर पोशी, गुल पोशी, फुल पोशी, व नियाज फातिहा कर अमन चैन की दुआ मांगी. चादर पोशी का सिलसिला आम लोगो दूारा देर रात तक जारी था उर्स ए पाक में दूर दराज के के मुरीदीन जायरीन के अलावा इलाकई अकीदतमंद लोगो से खानका परिषर भडा पडा था. इस मौके पर खानकाह परिषर में जलसा व कबबाली का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा खानका के सज्जादानशीं ने कहा कि बाबू हुजूर नेहाल अहमद खॉ फरीदी रहमतुललाह अलैह 12 वर्ष की उम्र में ही सज्जादा नशीं बन गये थे शुक्रवार को दस वजे दिन से महफिले शमा, कबबाली व नियाज फातिहा किया जायेगा फिर आम लोगों के बीच शिरणी व लंगर तकशीम किया जायेगा. खानका परिषर को आकर्षक तरिके से सजाया गया है मौके पर कर्रार खॉ फरीदी, रहबर खॉ, रहनुमा खान, रिजवान खान, ताजउददीन खां, फारूक आलम नकशवंदी, पंजतन फरीदी, रोहमा खान, बुशमस फरीदी, हस्सान खां, फैज खां, आदि की भागीदारी देखी गयी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ