मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां थाना क्षेत्र के बेलाही गांव में सोमवार की सुुुबह एक अंधविश्वासी महिला कविता कुमारी पति निर्मल कुमार सिंह ठगी के शिकार हो गई। ठग ने घर पर काल का साया बताकर महिला का हाथ देखा और कहा तुम्हारे जेवरात में काल निवास कर रहा है, जिसकारण तुम्हारे पति का असमामयिक निधन होने वाला है। तुम पुत्र का मुख नहीं देख पाएगी। सत्यवचन मानकर महिला ने काल के निवारण का भक्तिपूर्ण आग्रह किया। ठग ने जेवरात लाकर सामने रखने की बात कही। पुत्र के ऊपर मौत का साया सुनकर सास ने भी जेवरात को कालमुक्त करा लेने पर अपनी सहमति दे दी।
सुहाग की रक्षा में महिला ने लगभग एक लाख के जेवरात की पोटली ठग के सामने रख दी। ठग तंत्रमंत्र की मुद्रा में सूर्य को साक्षी बनाने महिला को दरवाजे पर आने के लिए कहा। वह तेजी में आगे बढ़ा और सड़क पर बाइक लेकर पहले से खड़े अपने सहकर्मी के साथ चंपत हो गये। महिला जबतक समझ पाती, तबतक हाथ से सबकुछ निकल चुका था। पति के बाद जेवरात के प्रति कमजोर रहने वाली महिला व इनकी सास इस कदर चिल्लाई कि देखते हे देखते मोहल्ले के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने ठग को खोजने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने घटना स्थल से इसकी जानकारी थाने को दी है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.