बिजली बिल बकाया को लेकर काटा गया बिजली कनेक्शन.


शेखपुरा,सुनील कुमार की रिपोर्ट

बिजली विभाग के द्वारा लगातार आए दिन बकायेदारों का कनेक्शन काटने का कार्य जारी है. जिन उपभोक्ताओं के पास काफी मात्रा में और अधिक दिन से बिजली बिल बकाया है ऐसे उपभोक्ता को चिन्हित कर बिजली विभाग के द्वारा उनका कनेक्शन काट दिया जा रहा है. इस दौरान शुक्रवार को चेवाड़ा  प्रखंड के बेलछी तथा नारायणपुर गांव में भी बिजली बिल बकाया को लेकर 12 लोगों का कनेक्शन काटा गया. जानकारी देते हुए कनिक अभियंता अनुजा रश्मि ने बताया कि इस दौरान बेलछी तथा नारायणपुर गांव में बिजली विभाग ने कुल12 उपभोक्ता को चिन्हित किया गया जिनके पास बिल बकाया था.उन्होंने कहा कि अगर उपभोक्ता को निर्देश देने के बाद भी बिल जमा नहीं करेंगे तो उनका बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ