अरियरी से प्रभात कुमार की रिपोर्ट...
जिला पशुपालन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में प्रखंड अरियरी पंचायत वरुणा अंतर्गत मसौढा में विभाग के कर्मचारियों द्वारा पशुपालकों का घर घर जाकर बकरियों का पीपीआर का वैक्सीनेशन किया गया इस बाबत भ्रमणशील पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रियरंजन कुमार से जानकारी प्राप्त करने पर उन्होंने बताया कि वैक्सीनेटर की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 200 बकरियों का टीकाकरण किया गया यह टीकाकरण बकरियों को अन्य रोगों से रक्षा करने के अलावा उनका संक्रामक रोगों से बचाव के लिए पीपीआर टीकाकरण जरूरी है उन्होंने बताया कि भेड़ बकरियों में फैलने वाला रोग की रोकथाम के लिए टीकाकरण किया जाता है टीकाकरण अभियान में वैक्सीनेटर गौतम कुमार राजीव कुमार के अलावे टीकाकरण में सहयोग करने में जीविका के रामबाबू चौहान हीरा पासवान पारस पासवान मौजूद थे
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.