शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
बुधवार को को हर खेत पानी को लेकर बरिये अधिकारी के द्वारा धारी ,लहना ,सियानी ,बेलछी ,सिझोड़ी गांव पहुंच कर सर्वे का कार्य किए . इस बाबात जानकारी देते हुए कृषि किसान सलाहकार रंजीत कुमार ने बताया कि डॉ सरोज कुमार वरीय कृषि तकनीकी पदाधिकारी जल संसाधन विभाग ने ग्रामीणों से जानकारी ली एवं स्थानीय अधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिया गया.इस दौरान उनके द्वारा स्टेट लेबुल बोरिंग की संख्या क्या है और किस स्थिति में है.इसके साथ ही किसानों का निजी बोरिंग कितना है उनके खेत तक पोल और तार कैसे पहुंचाया जा सकता हैं , इन सब बिंदु पर धारी, लहना, सियानी, बेलछी सिझोड़ी गांव में ग्रामीणों के बीच बैठकर चर्चा की गई .बैठक में प्रवीण कुमार सिचाई प्रबंधक , कृषि समन्वयक डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा, अमरनाथ मेहता, किसान सलाहकार रंजीत कुमार के अलावे गांव के ग्रामीण उपस्थित थे.
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.