सतत् जीविकोपारजन योजना के सौजन्य से अत्यंत निर्धन परिवार के लिए 13दुकान खोला गया.


Sh
 
चेवाङा प्रखंड अन्तर्गत सतत् जीविकोपारजन योजना के सौजन्य से अतयंत निर्धन परिवार से जुङी जीविका दीदी के द्वारा कुल13दुकान (प्रतिष्ठान) का उदघाटन किया गया. अतयंत निर्धन परिवार को इस दुकान की कमाई से आर्थिक रूप से काफी सहायता मिलेगी और जीविका दीदीयाँ आर्थिक रूप से शशक्त और स्वावलंबी बन सकेंगी. 
प्रत्येक दीदी को शुरूआती दौर मे दुकान खोलने हेतु20000/-(बीस हजार ) प्रति परिवार दिया गया है।शनिवार को जीविका के द्वारा इंटरपराईजेज ओपनिंग दिवस के रूप कुल 13 दुकान एक साथ खोला गया .जिसमें चेवाङा पंचायत मे कुल 9 दुकान जिसमें किराना 6, श्रृंगार 3 एवं फल दुकान-1 जबकि सियानी पंचायत में 3 दुकान उद्घाटन किया गया जिसमे दो किराना एवं एक श्रृंगार का उदघाटन किया गया.इस मौके पर जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक प्रकाश रंजन शर्मा कुमार, जीविका कर्मी निहारीका गुप्ता, प्रमोद कुमार, अनामिका कुमारी, एस जे वाई एम आर पी शतीस कुमार, मिथलेश कुमार एवं जीविका दीदी उद्घाटन कार्यक्रम मे भाग लीये.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ