बीती रात्रि शराब के खिलाफ छापामारी करने अरियरी थाना के बायबीघा गांव पहुंची उत्पाद टीम पर शराब कारोबारियों ने सड़क जाम करके जमकर पथराव किया। पथराव की घटना में छापामार दल के दो सिपाही और एक वाहन चालक बुरी तरह घायल हो गए। जबकि छापामारी में गए तीनों बोलेरो वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हलां कि गांव के मुशहरी स्थित शराब निर्माण के अड्डे से सोलह लीटर देशी शराब , शराब बनाने और रखने के कई यन्त्र व उपकरण को टीम ने बरामद की। जिसे जब्त कर लिया गया। वहीं घटना स्थल से बरामद लगभग ढाई सौ किलो जावा महुआ को घटना स्थल पर ही नष्ट कर दिया। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि छापामारी करने उत्पाद दारोगा अनिल कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तीन बोलेरो वाहनों पर सवार होकर बाय बीघा गांव पहुंची थी। छापामारी करने पहुंची टीम पर अचानक शराब कारोबारी गण दर्जनों की संख्या में पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दी। इस घटना में उत्पाद विभाग के सिपाही सलदीप कुमार और प्रशांत कुमार के साथ चालक रामाशीष सिंह बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे बाद में इलाज हेतु सदर अस्पताल में देर रात्रि भर्ती कराया गया। जबकि विभाग के तीनों वाहनों को पथराव कर बुरी तरह छतिग्रासत कर दिया। अचानक पथराव और अंधेरे को देखकर छापामार टीम जब वापस भागने लगी। तब गांव के मोड पर सड़क जाम कर दिया और पथराव फिर करने लगे। किसी तरह छापामार टीम के लोग जान बचा कर भाग निकलने में सफल हुए। उन्होंने बताया कि घटना के सम्बन्ध में एक अभियोजन अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज किया गया है। साथ ही इस घटना में शामिल बदमाशों की पहचान की जा रही है ।
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.