माघी मेले में मनी संत रविदास जयंती



नवगछिया - माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर इस्माइलपुर प्रखंड के जाह्नवी चौक जहान्वी गंगा घाट मेला के प्रांगण में संत रविदास जी का जयंती मनाया गया एवं अष्टजाम किया गया. जाह्नवी गंगा घाट में हजारों की संख्या में लोगों ने पहले गंगा स्नान किया फिर मेले में शरीक हो गए. इस अवसर पर आयोजित रविदास जयंती समारोह की अध्यक्षता गंगोत्री जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन कुमार ने की. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में न्यू ब्रिलियंट दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक संजय पासवान एवं अंगिका के प्रथम ध्वनि वैज्ञानिक डॉ रमेश आत्मविश्वास, समाजसेवी सुबोध मंडल, कवि श्रवण बिहारी, अभिनेता अजेश साहू, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश राणा, जदयू नेता डॉ कौशल किशोर, पंकज कुमार, अजीत कुमार, हितेश सिंह, सिकंदर मंडल, शशि कुमार समेत कई मौजूद थे




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ