डिजिटल होंगे जदयू कार्यकर्ता : रवि कुमार


नवगछिया - जदयू मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को डिजिटल किया जाएगा. नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए वो सब कुछ किया जो जरूरी था किन्तु जनता के बीच इसका संदेश पहुंचाने में कहीं न कहीं हम पीछे रहे और विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता झूठ और भ्रामक तथ्यों को फैलाने में सक्रीय रहे. जिला प्रवक्ता ने कहा कि सरकार के जनसरोकार से जुड़े कार्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा. सोशल मीडिया पर जदयू को पहले से अधिक मजबूत करने का पार्टी का लक्ष्य है. बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर पार्टी के सिद्धांतों और विचारधाराओं को रखने व विपक्ष के द्वारा फैलाये जाने वाले भ्रामक तथ्यों का करारा जवाब देने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ