लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट...
लदनियां प्रखंड के खोजा व पथराही पैक्स चुनाव के लिए जारी नामांकन तिथि के अंतिम दिन मंगलवार को सामुदायिक प्रशिक्षण भवन के सभागार में खोजा पैक्स के अध्यक्ष पर पर मात्र शंभूनाथ यादव ने नामांकन किया।
सदस्य के ग्यारह पद के विरुद्ध भी मात्र एक- एक लोगों ने ही नामांकन किया। वहीं पथराही पैक्स के अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र प्रसाद सिंह व विन्देश्वर सिंह ने नामांकन किया। सदस्य के दो पदों पर एक से अधिक लोगों ने नामांकन किया।
जानकारी देते हुए एआरओ सह बीपीआरओ नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि खोजा पैक्स में सभी पद पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। पथराही पैक्स में 15 फरवरी को चुनाव होगा। इसके लिए मध्यविद्यालय भुरकुरिया पथराही में पांच मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.