लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
अध्योध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर लदनियां मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने निधि समर्पण अभियान के तहत् शोभा यात्रा निकालकर जनचेतना जागृत की। शोभायात्रा का बाजार के लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान पूरे प्रखंड क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।
भाजपा द्वारा निकाली गई शोभायात्रा खाजेडीह स्थित जया सहदेव पब्लिक स्कूल रोड से शुरू हुई। मुख्य बाजार लदनियां की मुख्य सड़क होते हुए पिपराही में संपन्न हुई। शोभायात्रा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सीता-राम और लक्ष्मण की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। राम भक्त हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर चंदे दिये।
इस यात्रा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष गणेश ठाकुर, युवा प्रखंड अध्यक्ष परिमल चौधरी, सुरेंद्र मंडल, विकास चौधरी, मंगलबिहारी कामत, रामप्रकाश सिंह, रामचंद्र पासवान, संदीप यादव, रवीन्द्र साह समेत सैकडों लोग शामिल थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.