शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
शेखपुरा के जखराज स्थान निवासी उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी गिरीश प्रसाद शर्मा का मंगलवार को निधन हो गया। वे लगभग 66 वर्ष आयु के थे।उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। अचानक स्थानीय घर पर दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें एक निजी क्लीनिक के चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया ।वे घाट कुसुंभा प्रखंड अन्तर्गत माफो पंचायत के औरैया गांव के रहने वाले थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वे शेखपुरा शहर स्थित निजी आवास में रह रहे थे। उनके निधन पर शेखपुरा में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश कुमार सुमन , मुखिया सुनैना देवी , पूर्व उप प्रमुख व कांग्रेस नेता विजय कुमार सिंह सहित अन्य ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। जबकि दर्जनों लोग उनके घर पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया ।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.