शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
मंगलवार को स्थानीय थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार , थानाध्यक्ष शोयब आलम सहित अन्य उपस्थित थे।बैठक में सभी को प्रतिमा स्थापित करने हेतु लाइसेंस लेकर प्रतिमा स्थापित करने सहित अन्य नियमों की जानकारी दी गई और शांति पूर्वक सरस्वती पूजा आयोजन करने के लिए कहा गया। इस बैठक में बीडीओ , थाना अध्यक्ष के साथ साथ सरपंच रानी देवी, एफनी पंचायत से पिंकी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य राजेश पासवान, ग्रामीण विजय पासवान, कांग्रेस नेता श्रवण कुमार सिंह , सी पी आई नेता केदार राम , रालोसपा नेता प्रमोद यादव सहित इत्यादि उपस्थित थे। बैठक में आपसी प्रेम भाईचारा के बीच शांति पूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा मनाने का निर्णय लिया गया।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.