सुनील कुमार की रिपोर्ट,शेखपुरा
सिरारी ओपी क्षेत्र अंतर्गत पिंड शरीफ गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट की घटना घटित हुई .इस घटना के दौरान दो पूजा समिति के लोगों के बीच मारपीट हुई. इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार गांव में दो स्थानों पर प्रतिमा स्थापित की गई थी. जिसमें एक प्रतिमा तालाब के पास स्थापित थी तो दूसरी प्रतिमा विद्यालय के पास स्थापित की गई थी. ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के पास इस बार पहली बार प्रतिमा स्थापित हुई थी. इसी दौरान तालाब के पास वाली स्थापित प्रतिमा को विसर्जन के लिए पहले निकाल दिया गया था. इसी को लेकर दूसरी पूजा समिति के कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. इस संदर्भ में पीड़ित ने बताया कि वे लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे. इस दौरान कई महिलाएं भी विसर्जन जुलूस में शामिल थी. तभी गांव के दूसरी पूजा समिति के कुछ लोग वहां आ धमके और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. इस घटना के दौरान गांव के ही मुरारी पासवान ,सुधा महतो, घनश्याम पासवान ,मुकेश्वर पासवान सहित अन्य लोग चोटिल हो गए जबकि इस घटना में महिलाओं को भी चोट आई .घटना के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई. इस संदर्भ में तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस गांव पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई .इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों के साथ साथ ग्रामीणों से बातचीत करते हुए शांति व्यवस्था बहाल रखने में सकारात्मक पहल करने की अपील की. इसके साथ ही पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है .दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.