प्रतिनिधि गोपालपुर - उप विकास आयुक्त सुनील कुमार ने सोमवार की दोपहर को करोडों रुपये की लागत से बने आईटी भवन का निरीक्षण अधिकारियों संग किया. उन्होंने निरीक्षण के दौरान आईटी भवन के बंद पडे लिफ्ट के बारे में बीडीओ प्रियंका से जानकारी ली. डीडीसी सुनील कुमार प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि पीएम आवास योजना, सात निश्चय योजना व मनरेगा में बडे पैमाने पर ग्रामीणों से मिली शिकायत के आलोक में जाँच करवाया जा रहा है. जाँच में गडबडी पाये जाने पर संबंधित कर्मियों पर कडी विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. मौके पर नवगछिया एसपी सुशान्त कुमार सरोज, वरीय उप समाहर्ता सह गोपालपुर के प्रभारी पदाधिकारी मो मोईज जिया, सीओ मो फिरोज इकबाल, थानाध्यक्ष भारत भूषण वगैरह की मौजूदगी देखी गई. हालाँकि डीडीसी के अचानक गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय में आने की सूचना से कर्मियों में हडकंप मच गया. कई विभागों के कर्मी डीडीसी के पहुँचने के बाद पहुँचे.
डीडीसी ने किया एसपी के साथ पैक्स उपचुनाव के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
उप विकास आयुक्त सुनील कुमार ने नवगछिया एसपी सुशान्त कुमार सरोज के साथ पैक्स उपचुनाव के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया. सैदपुर उच्च विद्यालय, बाबू टोला कमलाकुंड मध्य विद्यालय व बुनियादी उच्च विद्यालय स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया. पदाधिकारी द्वय ने बताया कि शांतिपूर्ण व स्वच्छ वातावरण में मतदान हो रहा है.


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.