नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को कैंप लगाकर आवास योजना के लाभुकों के बीच आवास निर्माण करने का कार्य आदेश वितरण किया गया. नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित इस कैंप कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन एवं कनीय अभियंता अमृत कुमार सहित वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में आवास योजना के लाभुकों के बीच कार्य आदेश पत्र का वितरण किया गया. कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन ने बताया कि कैंप में कुल 250 लाभुकों के बीच कार्य आदेश के पत्र का वितरण किया गया है. वहीं उन्होंने कहा कि पांचवी फेज में आवेदन देने वाले आवास योजना के लाभुकों का आवेदन विभाग के द्वारा स्वीकृति मिलने के लिए प्रतीक्षा सूची में रुका हुआ है. आवास योजना के लाभुकों ने आवास निर्माण का कार्य आदेश प्राप्त कर खुशी व्यक्त की है. इस मौके पर वार्ड पार्षद विवेकानंद, नागेश्वर सिंह, माहिल सिंह, दीपक कुमार, मो फिरोज, विनोद भगत, नगर पंचायत के प्रधान लिपिक आलोक गुप्ता, संतोष कुमार, संजय कुमार, राशि कुमारी, प्रीतम कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.