सोनवर्षा में दो दिवसीय वालीबॉल टूर्नामेंट 20 से - ग्रामीणों ने की बैठक



बिहपुर प्रतिनिधि - बिहपुर के सोनवर्षा में 20 और 21फरवरी को इलाके में स्व. कुसुम कुमार उर्फ नेताजी की समृति में इंटरस्टेट महिला पुरूष वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित होगा. आयोजन की सफलता के लिये गुरूवार को सोनवर्षा में ग्रामीणों व खिलाड़ियों की एक बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता पूर्व वालीबाल खिलाड़ी सुधांशु कुंवर ने किया. इस बैठक में नवगछिया पुलिस जिला वालीबाल संघ के बैनर तले व ग्रामीण समाजसेवी उत्तम कुमार के संयोजन में होने वाले इंटर स्टेट वालीबाल चैंपिंयनशिप के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से सुधांशु कुंवर को अध्यक्ष, प्रो गौतम कुमार को उपाध्यक्ष एवं नवगछिया पुलिस जिला वालीबाल संघ के कार्यकारी सचिव निलेश कुमार को आयोजन सचिव चुना गया. देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने के लिए स्वागत कमेटी, मैदान, आवास, भोजन एवं अन्य व्यवस्था के लिए लोगों के बीच कार्यों का बंटवारा भी किया गया. बताया गया कि चैंपियनशिप को लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. बिना सरकारी मदद के ग्रामीण समाजसेवी उत्तम कुमार के सौजन्य से गर्ल्स प्ल्स टू हाईस्कूल, सोनवर्षा के मैदान पर स्थाई नौ पोल के साथ 24 फ्लड लाईट लगने के साथ इलाके के खिलाड़ियोें की मांग पूरी हो गई है. इस बैठक में नाथो कुंवर, प्रभुनंदन चौधरी, संतोष कुमार सवार्ण, हर्षवर्धन साहेब, अभिषेक, पिंटू, लक्ष्मण चौधरी, विभूति चौधरी, सौरभ कुमार सावर्ण, बिट्टू चौधरी, नंदन, राजवर्धन, नीरज समेत ग्रामीण उपस्थित थे. प्रतियोगिता के संयोजक ग्रामीण उत्तम कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तरप्रदेश, दिल्ली विश्विवद्यालय, कोलकाता, आसाम, त्रिपुरा, बिहार रेड व ब्लू महिला टीम एवं पुरूष वर्ग की टीम में आजमगढ़, छपरा, भागलपुर, बेगूसराय,नवगछिया रेड व ब्लू टीमें भाग लेगी. सभी मैच डे-नाईट खेले जाएगें.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ