शेखपुरा,सुनील कुमार की रिपोर्ट..
सोमवार के दिन प्रखंड अन्तर्गत करंडे थाना पुलिस ने शराब निर्माण कारोबार के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया। छापामारी का नेतृत्व करंडे थाना के थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार झा ने किया। पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत सियानी और लहना गांव के बघार में चलाए जा रहे शराब के अड्डों पर छापामारी की।
छापामारी के दौरान लगभग 15 टीना में छिपाकर रखे अर्द्ध निर्मित शराब को बरामद करने के बाद उसे घटना स्थल पर ही बहाकर नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि छापामारी के पहले पुलिस टीम को घटना स्थल पर पहुंचते देख कारोबारी निकल भागे। इस कारोबार में शामिल करोबरियो की पहचान की जा रही है ।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.