अरियरी प्रखंड मुख्यालय फरपर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रांगण में जिला के चिन्हित पच्चीस युवक एवम युवतियों का समेकित रूप में मशरूम की खेती का प्रशिक्षण शुरू किया गया है।इस बाबत केन्द्र के प्रभारी डॉ विनय कुमार मंडल ने बताया कि पांच दिनों तक चलनेवाले इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को अलग से प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
केन्द्र की वस्तु विशेषज्ञ संगीता कुमारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम की उपज करने की विधियों तथा इसे बाजारों में बेचने व अधिक मुनाफा पाने के बारे में विस्तृत रूप में बताया जा रहा है।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में बेस्टर , मिल्की और बट्टन प्रभेद के मशरूम की खेती के बारे में जानकारी दी जा रही है। बेस्टर मशरूम की खेती का प्रैक्टिकल जानकारी दी जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि मशरूम की खेती को एक छोटा उद्योग का रूप दिया जा सकता है और कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थी इससे अपना स्वरोजगार अपना सकते है और अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.