तीन कानून के विरोध में भाकपा माले ने दिया धरना



नवगछिया - तीन कृषि कानून के विरोध में भाकपा माले ने सोमवार को इस्माइलपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि तीन कृषि कानून सरकार का तुगलकी फरमान है. जब तक सरकार तीनों कानून को वापस नहीं लेती है तबतक उनलोगों का आंदोलन जारी है जारी रहेगा. 



धरना सभा समाप्त होने के बाद भाकपा नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्मार पत्र सौंपा. कार्यक्रम में स्थानीय मुद्दों को भी उठाया गया. इस अवसर पर चंद्रशेखर मंडल, धनेश्वर मंडल, मनोज कुमार साह, उमेश कुमार मंडल, पटवारी यादव भी मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ