रंगरा- रंगरा चौक प्रखंड के सोहोड़ा गांव में मत्स्य जीवी सहयोग समिति द्वारा बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री मुकेश सहनी के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. अपने अभिनंदन समारोह में मंत्री मुकेश सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि आपके सहयोग से सरकार बनी है और यह सरकार आप की सरकार है. इसलिए आप अपनी समस्या को मेरे पास रखें और आपके हर एक समस्या का निदान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर कोई आपको परेशान कर रहा है तो वैसे लोगों को भी सबक सिखाया जाएगा. श्री सहनी ने कहा कि पूरे बिहार में मछुआ और निषाद जाति के लोगों को अपराधियों द्वारा परेशान किया जा रहा है. लेकिन समय रहते इस समस्या को भी दूर कर दिया जाएगा. मुकेश साहनी ने अपने व्यस्ततम दिनचर्या को बताते हुए कहा कि अगर मुझे फुर्सत मिला तो मैं आपके बीच जरूर आऊंगा और अगर मैं नहीं आ सका तो आप लोग पटना आइए वहां आपके रहने खाने से लेकर आपके लिए हर एक जरूरी इंतजमात किये गए हैं. समारोह में कई ग्रामीणों की मौजूदगी देखी गई.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर