शेखपुरा,सुनील कुमार की रिपोर्ट
मंगलवार को बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा शेखपुरा के पदाधिकारियों ने पुलिस केंद्र में पुष्प गुच्छ देकर कर नए पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा का स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद नए एसपी पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों से मिले ।
साथ ही पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और पूछताछ की। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अवध स्नेही उर्फ गोप जी , जिला मंत्री -प्रवीण पासवान, कोषाध्यक्ष -कुमार मनिंद्र नाथ सिंह ,उपाध्यक्ष -अजीत कुमार,संयुक्त सचिव- रहमत खां , केंद्रीय सदस्य -अमित कुमार, अंकेक्षक पवन कुमार भी मौजूद थे ।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.