रोहतास जिले के नासरीगंज में धूस स्थित सिंचाई विभाग के एसडीओ फील्ड में सोमवार को स्थानीय नव दुर्गा क्लब के तत्वाधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में चेनारी की टीम ने घोसीयां को 2 के मुकाबले शुन्य गोल से हरा दिया। विजेता टीम के खिलाड़ी धीरज और राहुल ने सेकंड हाफ में एक एक गोल दाग कर अपनी टीम को जीत दिलाई। प्रमुख पवन कुमार और उद्घाटनकर्ता ने विजेता और उपविजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका मनजी पासवान औऱ कामेश्वर पासवान ने निभाई। मुख्य आयोजक संतोष कुमार ने बताया कि अगला मैच 22 जनवरी को बक्सर और दावथ की टीमों के बीच खेला जाएगा। इसके पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन इटिमहा पंचायत के मुखिया शशि कुमार ने फीता काटकर किया। मुखिया ने कहा कि खेल कूद से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। साथ ही टूर्नामेंट के आयोजन से आपसी सौहार्द और भाईचारे में वृद्धि होती है। मौके पर प्रखंड प्रमुख पवन कुमार, डॉ॰ शाहरुख, सरपंच अजय प्रसाद, पूर्व मुखिया अजय सिंह, समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह, मुख्य आयोजक संतोष कुमार, पंकज कुमार, मुकेश पांडेय, मनजी, हैदर, अलेन्द्र, उपेंद्र, राजेश, रमेश, मास्टर अन्नू और विवेक रंजन इत्यादि उपस्थित थे।
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर