शेखपुरा,सुनील कुमार की रिपोर्ट :
रविवार को लगातार तीसरे दिन सदर प्रखंड के कटारी के समाज सेवी मनीष कुमार एवं दिलीप कुमार के सौजन्य से कटारी ग्राम के पहाड़ पर दलित निसहाय, विकलांग,गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया ।
इस कार्य क्रम में सहयोगी के रूप में पैक्स अध्यक्ष अभय शंकर ,राजद नेता भवेश भारती, राजीव कुमार उर्फ मंटुन जी उपस्थित रहे। सबों ने इस नेक कार्य के लिये मनीष कुमार एवं दिलीप कुमार को ग्रामीणों के द्वारा धन्यवाद दिए। कड़कड़ाती ठंड और शीतलहर के बीच गरीबों को कम्बल मुफ्त मिलने के बाद वैसे लोगों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.