शेखपुरा,सुनील कुमार की रिपोर्ट...
बरबीघा में रविवार को नगर के मिशन ओपी अन्तर्गत बाजार के पुरानी शहर मोहल्ले में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया और दहशत फैलाने के लिए हवा में गोलियां भी चलाई। इस बीच एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर जमकर धुलाई कर दी ।
घटना के संबंध में बताया गया है कि पुरानी शहर मोहल्ले के शंकर सिंह के परिजन को खोजने कोइरी बीघा नारायणपुर के कुछ लोग आए और गाली गलौज करने लगा ।जब मोहल्ले के कुछ लोग उन लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया तो फोन करके दर्जनों और बदमाशों को वहां पर बुला लिया गया।
जिससे दोनों ओर से कहासुनी होने लगी ।तब बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य फायरिंग कर दिया। जिससे वहां पर भगदड़ मच गई। इसकी खबर मोहल्ले के लोगों द्वारा बरबीघा थाना पुलिस को दी गई ।
मिशन ओपी पुलिस ने गोलीबारी की घटना घटने से साफ इंकार किया । उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना घटी है। इस सम्बन्ध में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.