पूर्णिया से ज्ञान मिश्रा...
 बड़हरा कोठी( रघुवंश नगर) थाना में घटित हत्याकांड का सफल उद्भेदन।
 तीन कुख्यात अपराध कर्मी  गिरफ्तार।
 प्राथमिकी:-
बड़हरा कोठी( रघुवंश नगर) थाना कांड संख्या-10/21 दिनांक -06.01.2021 धारा-147,148,149,341,342,323,307,302,120(B)
 घटना की संक्षिप्त विवरणी :-
बड़हरा ( रघुवंश नगर) थाना में घटित हत्याकांड का सफल उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक पूर्णिया श्री दया शंकर(भा0पु0से0) के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धमदाहा श्री रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें पु0अ0नि0 महादेव कामत प्रभारी  रघुवंशनगर,पु0अ0नि0 सुनील कुमार थानाध्यक्ष बड़हरा, आदि शामिल थे। इस टीम के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान एवं मानवीय सूत्रों के आधार पर घटना में संलिप्त अपराध कर्मियों को छापेमारी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
 गिरफ्तार अपराधकर्मियों की विवरणी :-
1.  नित्यानंद यादव पिता स्वर्गीय बालों यादव
2.  अखिलेश कुमार यादव पिता अशोक यादव
3.  पिंकेश यादव पिता अशोक यादव
 तीनों साकिन शिशवा थाना- बड़हरा कोठी( रघुवंशनगर )जिला पूर्णिया।
 गिरफ्तार अभियुक्तों को विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए,  न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

 
 
 
 
 
 
 
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.