सोमवार को शेखपुरा - शाहपुर पथ पर सहनौरा रेलवे गुमटी के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के सड़क किनारे पानी से भरे खड्ड में पलट जाने से 22 वर्षीय चालक बंटी कुमार की मौत हो गई। जबकि उस पर सवार मृतक के चचेरे भाई और 37 वर्षीय मनोज राम घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद कोसुंभा ओपी अध्यक्ष सदाशिव यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक की लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि घायल युवक को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस बाबत ओपी अध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान घाट कुसुंभा प्रखंड के सहरा गांव निवासी नन्दलाल राम के पुत्र के रूप में की गई। जबकि घायल युवक उसी गांव के परमेश्वर राम के पुत्र के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना सहनौरा रेलवे गुमटी से पांच सौ गज पश्चिम दिशा में हुई।
उम्मीद जताई गई है कि दोनों ट्रैक्टर लेकर बालू लाने शाहपुर की तरफ जा रहे थे। पानी से भरे गड्ढे में ट्रैक्टर के पलटने से चालक बंटी कुमार ट्रैक्टर से दबकर पानी में ही डूबकर मर गया।खड्ड से ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.