शेखपुरा,सुनील कुमार की रिपोर्ट...
शेखोपुरसराय प्रखंड अंतर्गत मोहब्बतपुर पंचायत के पन्हेसा गाँव में बुधवार को आँगनवाड़ी केंद्र संख्या-37 पर ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस सह आरोग्य दिवस का आयोजन किया गया जिसमें गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जाँच,आयरन कैल्शियम की गोली का वितरण किया गया एवं बच्चों का टीकाकरण का कार्य किया गया ।
इस दौरान मौजूद जिला से आए पिरामल स्वास्थ्य के डीटीएम विशाल कुमार ने मौजूद महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी उन्होनें एमसीपी कार्ड के महत्व को बताया एवं जब भी टीका लेने आए कार्ड जरूर लेकर आने की बात कहीं,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे मे जानकारी दी गई एवं ठंढ के मौसम में बच्चों को निमोनिया की रोकथाम एवं बचाव के तरीके पर विस्तृत चर्चा की जिसमे उन्होंने बताया ठंढ के मौसम में बच्चों को ऊनी कपड़े पहनाने और जमीन पर नंगे पाँव न चलने देने को कहा एवं बच्चे को धुएं से दूर रखने की सलाह दी।
इस अवसर पर एएनएम स्मिता भारती,बीटीओ पप्पू कुमार राय,आशा फैसिलिटेटर संगीता कुमारी,आशा कंचन कुमारी,सहायिका सीमा कुमारी समेत अन्य ग्रामीण महिलाएँ मौजूद थी ।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.