शेखपुरा,सुनील कुमार की रिपोर्ट
मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेवाड़ा में सभी एएनएम को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बाबत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.केपी शर्मा ने बताया कि बैठक में सभी एएनएम को टीकाकरण को लेकर कई आवश्यक सुझाव और निर्देश दिए गए तथा ड्यू लिस्ट तथा टेली सीट को सही से अद्यतन के लिए निर्देश दिया गया .प्रभारी ने बताया कि विभिन्न प्रकार की बीमारियों से रोकथाम को लेकर बच्चो को टीके लगाए जाते हैं, टीकाकरण से संबंधित कई अहम मुद्दों पर बैठक में एएनएम के साथ चर्चा की गई तथा उन्हें कई आवश्यक निर्देश भी दिया गया .इस कार्यक्रम में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक विश्वनाथ प्रसाद,यूनिसेफ के राजेश कुमार ,पीरामल फाउंडेशन के सिद्धार्थ शंकर इत्यादि मौजूद थे.
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.