शेखपुरा, सुनील कुमार की रिपोर्ट :
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेवाड़ा में मंगलवार को शिविर लगाकर महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया. इस बात की जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस दौरान शिविर में कुल 20 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया .ऑपरेशन के बाद सभी महिलाओं को मुफ्त में दवा भी दिया गया और उसके बाद सभी महिलाओं के खाते में प्रोत्साहन राशि भी भेजी जाएगी.
ऑपरेशन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.केपी शर्मा के द्वारा किया गया प्रभारी ने बताया कि ऑपरेशन के बाद सभी महिलाओं को रहन-सहन तथा खाने-पीने के तौर तरीके भी बताए गए. उन्होंने बताया कि इस दौरान संबंधित क्षेत्र के आशा तथा एएनएम को भी यह निर्देश दिया जा रहा है कि बंध्याकरण कराने को लेकर महिलाओं को जागरूक करें और अपने अपने क्षेत्र के महिलाओं को बंध्याकरण कराने के लिए प्रेरित करें. इस मौके पर डॉ विरमनी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी लोग मौजूद थे.
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.