मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट..
थाना क्षेत्र के महुलिया गांव स्थित एसएसबी कैम्प के जवानों ने पशुओं के साथ सीमापार नेपाल जाते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। पशुओं में चार गाय व तीन बछड़े शामिल हैं। गिरफ्तार पशु कारोबारियों में दीपेंद्र प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव, कमलेश कुमार यादव, सरविन्द कुमार यादव शामिल हैं। ये सभी नेपाल सिरहा जिले के हकपारा गांव निवासी हैं।
देवीलाल यादव विषहरिया लदनियां का है। कैम्प इंचार्ज ने पशुओं को गो सेवा सदन नारी लौकही तथा इन पांचो को अग्रेत्तर कानूनी करवाई केलिए लादनियां थाने को सुपुर्द कर दिया है। थानाध्यक्ष ने महुलिया कैम्प इंचार्ज के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.