कटिहार की टीम ने मेजबान बहत्तरा की टीम को किया पराजित



खरीक - खरीक प्रखंड के बहत्तरा में चल रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को कटिहार की टीम ने मेजबान बहत्तरा की टीम को 27 रनों से पराजित कर दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कटिहार की टीम ने 19 ओवर 4 गेंद में सभी विकेट खोकर 241 रनों का लक्ष्य रखा जवाब में खेलते हुए मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 214 रनों पर ही सिमट गई. विजेता टीम के शुभम कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. शुभम ने अपनी टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 42 रन जोड़े थे और 2 विकेट भी झटक लिए थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ