राष्ट्रीय जनता दल द्वारा सामाजिक न्याय के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिवस के मौके पर नगर के डीएनवाई कॉलेज के समीप जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया।
जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह मे मधुबनी विधानसभा के आरजेडी विधायक समीर कुमार महासेठ,राजकुमार यादव आरजेडी के वरिष्ठ नेता,मुखिया रामकुमार यादव,युवा राजद के प्रधान महासचिव अमरेन्द्र चौरसिया,उदय नारायण तिवारी,वरिष्ठ नेता आरजेडी प्रदीप प्रभाकर,प्रवक्ता सुमन झा,मोतीउर रहमान,चांद भाई,उमेश राम,संजय चौधरी सहित कई अन्य कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों नें जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया एवं उनके बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
आरजेडी विधायक समीर कुमार महासेठ एवं अन्य वक्ताओं नें जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हूए कहा की देश अभी जिस परिस्थिति से गुजर ऐसे मे जननायक कर्पूरी ठाकुर के बताये हुये मार्ग एवं सिद्धांतो पर और मजबूती से शपथ लेकर चलने की जरूरत है।
जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह के बाद राजद जिला कार्यकारिणी कीं बैठक कर कई बातों पर विस्तार से चर्चा कीं गई।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.