लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट...
मधुबनी जिले के पथराही पंचायत के वार्ड दो की सड़क नहीं बनी है। वार्ड क्रियान्वयन समिति सह प्रबंध समिति ने इसके लिए पंचायत सचिव को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप यह है कि उक्त समिति द्वारा पीडब्ल्यूडी सड़क से राजेन्द्र सिंह के घर तक की सड़क निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर भुगतान के लिए पंचायत सचिव अशोक दत्त को छह माह पूर्व में दिया गया था।
सचिव ने अभी तक भुगतान नहीं किया है। उपमुखिया राजीव चौधरी ने इस सड़क की अहमियत को देखकर पहल की थी, लेकिन फलाफल सामने नहीं आया। अंत में न्याय का दरवाजा खटखटाने रामप्रवेश सिंह ने लोक शिकायत निवारण, जयनगर की शरण ली है। इसकी सुनवाई 14 जनवरी को होनी है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.