न्यूज़ डेस्क। आज जन अधिकार पार्टी (लो) ने कृषि कानून के खिलाफ पटना में सुभाष चंद्र बोस गोलंबर से राजभवन तक जाने के लिए। किसान न्याय मार्च निकाला, मगर पटना पुलिस ने सभी को जेपी गोलंबर गांधी मैदान गेट नंबर 12 के पास बैरिकेडिंग कर रोक दिया तथा इनके नेता मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया । दिन के 1:00 बजे इस मार्च के निकलने के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। कई नेताओं ने तो रोड पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारबाजी करते दिखे।
जन अधिकार पार्टी के एक दल ने रोके जाने के बाद राज्यपाल फागू चौहान को ज्ञापन सौंपा। नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानून को वापस लें और यही किसान की मांग भी है। हम सब भारत के किसान के साथ खड़े हैं। जब तक सरकार कृषि कानून वापस नहीं लेती तक तक हमारा संघर्ष इसी प्रकार चलता रहेगा। हालाकि पूरे मोर्चे में पार्टी प्रमुख पप्पु यादव नहीं दिखें।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.