मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
खाजेडीह स्थित एसएमजे कॉलेज में स्वतंत्रता संग्राम के नायक सुभाषचन्द्र बोस की 125वीं जयन्ती एनएसएस की देखरेख में मनायी गई। इस अवसर संस्मरणात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। कर्मियों ने जयहिन्द के नारे लगाये।
लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में उनके महानतम योगदान की विशद चर्चा की। प्राचार्य डॉ. प्रसाद ने कहा कि आजादी की पृष्ठभूमि तैयार करने में प्रणेता की भूमिका निभायी। मौके पर प्रो. रामप्रसाद सिंह, प्रो. गौरीशंकर कामत, प्रो. शंभूनाथ यादव, प्रो. रामाशीष सिंह, अशोक कुमार सिंह, रामाशीष महतो, लक्ष्मण सिंह समेत प्रायः सभी कर्मी मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.