ट्रक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने कहा, "कल होगा अंतिम फैसला"



नवगछिया प्रतिनिधि - ट्रक ओनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह दीपक ने कहा कि मंगलवार को उनके आंदोलन का अंतिम फैसला होगा. अंतिम फैसला राज्य स्तरीय संगठन के पदाधिकारियों के निर्देश के आधार पर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अब तक उन लोगों की एक भी बात नहीं सुनी गई है और उन लोगों की समस्याओं पर किसी भी प्रकार का किसी ने विचार नहीं किया है. हो सकता है आज वह लोग विक्रमशिला सेतु पर डेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम करेंगे. इसके लिए आज दोपहर उनके संगठन की एक बैठक होगी जिसमें इस संदर्भ में निर्णय लिया जाना है. उन्होंने कहा कि उनके आंदोलन के कारण आम लोगों को आ रही समस्याओं से वह भी चिंतित हैं लेकिन यहां रोजी रोटी और पेट का सवाल है. अगर वे लोग अभी वापस हो गए तो फिर उन लोगों को अपना अपना ट्रक कबाड़ी के भाव में बेचना पड़ जाएगा.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ