गरीब और निः सहाय लोगों के बीच कम्बल वितरित



शेखपुरा,सुनील कुमार की रिपोर्ट :

जिले के हथियावां ओपी अंतर्गत गवय गांव में गरीब और असहाय लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया गया। इस ठिठुरती ठंड में यह पुनीत कार्य सेवानिवृत शिक्षक नारायण प्रसाद सिंह ने की। इसे लेकर गाव में एक समारोह का आयोजन किया गया। रामाधीन महाविधालय के पूर्व प्रचार्य डॉ सत्यनारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कम्बल वितरण समारोह में डा नवीन कुमार, नंदे बाबू, अर्जुन प्रसाद सिंह, वसंत सिंह, राजीव कुमार, राजेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे। 

इस अवसर पर एक सौ से ज्यादा लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया गया। जिसमे महिला भी शामिल थी। इस अवसर पर नारायण प्रसाद सिंह ने घोषणा की कि गाव के सभी मेघावी बच्चो को उच्च शिक्षा के लिए वे प्रति साल पांच हजार रुपया उपलब्ध कराएँगे। उन्होंने गाव के गरीब के मरने की स्थित में दाह संस्कार के लिए ढाई हजार रुपया देने की भी घोषणा की। ग्रामीण इस घोषणा से काफी खुश हुए। ग्रामीणों ने उन्हें इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ