विगत दो महीने से पथराही पंचायत के वार्ड तीन के लोगों को नहीं मिल रहा नल का जल



लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :

लदनियां प्रखंड की पथराही पंचायत के वार्ड तीन के लोगों को विगत दो महीने से नल का जल नहीं मिल रहा है। इसकी लिखित जानकारी वार्ड सदस्या काली देवी ने बीडीओ अखिलेश्वर कुमार व बीपीआरओ नरेंद्र प्रसाद को दी थी।
     
आवेदन के अनुसार दो माह पूर्व से बोरिंग में लगे मोटर में आई खराबी के कारण नल पानी नहीं दे पा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए उपमुखिया राजीव कुमार चौधरी ने बताया कि मोटर का आवंटन क्रांपटन कंपनी ने एक साल की गारंटी के साथ किया था। 

दो महीने से कंपनी के इन्जीनियर को मोटर में आई गड़बड़ी की जानकारी दी जा रही है। लेकिन इसका कोई फलाफल सामने नहीं आया है। लोगों को मजबूरी में पथम तल का पानी पीना पड़ रहा है। लोगों में कंपनी के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ