मधुबनी - लदनियां हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड कार्यालय में पंचायत निर्वाचन 2021 से संबंधित मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इसकी सूची दीवार पर चिपका दी गई है। सूची पर 214 बूथों के नाम अंकित हैं। जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अखिलेश्वर कुमार व बीपीआरओ नरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस प्रखंड में कुल 15 पंचायत हैं, जो 213 वार्डों में विभाजित हैं। वार्डवार बूथ से एक बूथ अधिक है।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनियां पंचायत के ठाढ़ी गांव में मतदाताओं की अधिक संख्या होने के कारण बूथ की संख्या बढ़ायी गयी है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.