शेखपुरा,सुनील कुमार की रिपोर्ट
चेवाडा प्रखंड अंतर्गत कुरमुरी गांव में छापामारी कर करंडे थाना पुलिस ने छापामारी कर दुष्कर्म के प्रयास के एक मामले के फरार आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। गिरफ्तार आरोपी कुरमुरी गांव निवासी अमृत यादव का पुत्र बताया गया है।
छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष मनोज कुमार झा ने किया। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी है। जबकि यह पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो रहा था।