शनिवार को नवनिर्मित भाजपा के जिला कार्यालय का निरीक्षण पार्टी के प्रदेश संगठन सह मंत्री शिवनारायण जी भैया ने किया। कार्यालय निरीक्षण के बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार ने किया। जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रम तथा श्री राम मंदिर निर्माण व पंचायत राज चुनाव पर चर्चा होने के बाद कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश नेता को पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुलाब का फूल देकर नवबर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ के शम्भू ,जिला महामंत्री संजय सिंह उर्फ कारू सिंह ,अरविन्द सिंह, जिला उपाध्यक्ष हिरालाल सिंह ,बिपिन मण्डल अरविंद कुमार, ब्रजेश कुमार , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौतम कुमार, महिला जिला अध्यक्ष सुलेखा देवी ,पँचायती राज संयोजक अजय कुमार , भूपेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता ने भाग लिया।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.