शेखपुरा,सुनील कुमार की रिपोर्ट...
बुधवार को यूको बैंक ने बुधवार को 78 वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। समाहरणालय रोड स्थित बैंक की मुख्य शाखा में इस अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। बैंक प्रबन्धक स्नाजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में यहाँ आने वाले सभी ग्राहकों को फुल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सहायक प्रबन्धक स्नेहा कुमारी के साथ साथ नगर क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। इस समारोह में शाखा प्रबन्धक ने लोगो को बैंक की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। बैंक द्वारा कोरोना संकट काल में ग्राहकों के सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया। उन्होंने ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में बैंक लोगो के विश्वास पर खरा उतरेगा।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.