Header Ads Widget

श्रद्धापूर्वक मना 72 वां गणतंत्र दिवस।



मधुबनी से आशीष / लदनियां से हरिश्चंद्र यादव की रिपोर्ट।

लदनियां प्रखंड में 72 वां गणतंत्र दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। विधायक मीणा कुमारी ने अपने मोतनाजय स्थित निवास पर, प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी,थाना परिसर में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, पीएचसी में डा कुमार अमन, भाजपा कार्यालय में गणेश ठाकुर, जदयू कार्यालय में हरिनारायण सहनी, राजद कार्यालय में रामावतार यादव, बीआरसी में बीईओ ब्रह्मदेव प्रसाद विद्याकर ने तिरंगे को सलामी दी। खाजेडीह स्थित डिग्री व इंटर कॉलेज में डा धनेश्वर प्रसाद सिंह, प्रोजेक्ट वालिका विद्यालय में वीणा कुमारी, उच्च विद्यालय में श्रीप्रसाद और तेनुआही स्थित इंटर कॉलेज म़े प्राचार्य डा उमेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। 


पंचायत सरकार भवन सहोरवा में मुखिया संजू देवी, पिपराही में मुखिया दिलीप यादव, लक्ष्मीनियां में मुखिया सपना रानी, डलोखर में मुखिया विमला देवी, खोजा में मुखिया ममता देवी, कुमरखत पश्चिमी में मुखिया बविता देवी व पूर्वी में मुखिया राहुल मंडल, सीधपकला में मुखिया संघ अध्यक्ष गणेश यादव,पद्मा में मुखिया कपिलदेव साफी,सीधपा में मुखिया सत्यदेव सिंह, गिधवास में मुखिया अजय साह के साथ मुख्यालय पंचायत महथा की तेतरी देवी ने तिरंगे को सलामी दी। मौके पर लोजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णुदेव भंडारी,रमण कामत,प्रो रामप्रसाद सिंह, वीरेंद्र पासवान, जयनारायण राम, नरेंद्र कुमार झा पिंटू, कृष्णदेव सिंह, राजदेव यादव, कारी ठाकुर, सुरेंद्र राय, विजय साह, डा जगदीश प्रसाद, प्राचार्य भागवत ठाकुर, बेचन कामत, विनोद कुमार कामत, भोगेन्द्र यादव, प्रणव कुमार पप्पू, विजय राम, मनोज ठाकुर, सत्यदेव प्रसाद कामत,मनीष चंद्र झा, भोगेन्द्र ठाकुर आदी थें।