बासोपट्टी पुलिस ने 3 पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।



मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट..

बासोपट्टी थाना पुलिस के द्वारा एक साथ 3 शराबी को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मनापट्टी निवासी बुलन यादव ने आवेदन देकर बासोपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है.दिए गए आवेदन के अनुसार बताते चलें कि आवेदक ने अपने ही शराबी भाई धनिक लाल यादव के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाया है.

आरोप लगाते हुए बताया है कि 31दिसंबर को रात्रि में करीब साढ़े नौ बजे शराब के नशे में घर पर आया और मां के द्वारा मारपीट कर गाली गलौज करना शुरू कर दिया.उसके बाद उसे ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ कर बासोपट्टी थाना पुलिस को सपुर्त कर दिया गया.वहीं प्रखंड क्षेत्र के भागवनपुर गांव निवासी शिल्पा मिश्र ने आवेदन देकर गांव के रविन्द्र कामत एवं कुशे कामत के विरूद्ध प्राथमिकी करवाई है.

दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 31दिसंबर को करीब 3 बजे रविन्द्र कामत एवं कुशे कामत दोनों ही शराब के नशे में घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया.हल्ला गुल्ला सुनने के बाद ग्रामीण जूट गए और दोनों शराबी को पकड़ लिया गया.उसके बाद बासोपट्टी थाना पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से पकड़े गए शराबी को अपने कब्जे में लेकर थाना पर लाया गया.इस संबंध थाना प्रभारी इंदल यादव ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ