रविवार को चेवाडा बेलदरिया टोला मे आयोजित भारत की प्रथम महिला शिक्षिका,एवं समाज सुधारिका स्व सावित्रीबाई फूले की 190 वीं जयंती समारोहपूर्वक आयोजित की गई। जिसमे क्षेत्रीय राजद विधयाक विजय सम्राट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने स्व फूले के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत आयोजन कमेटी के लोगों में संजय श्री , चिंटू कुमार , सन्नी कुमार बाल्मीकि कुमार ने की। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने राष्ट्र माता सावित्री बाई फूले के बताए मार्गो पर चलने और उनके जीवन से सीख लेने की अपील लोगों से की। इस अवसर पर विधायक ने छोटे - छोटे बच्चों को विभिन्न उपलब्धियों को लेकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर
पूर्व मुखिया चेवाड़ा लट्टू पहलवान, नागमणी राय,रामगुलाम यादव, राजद के जिला महासचिव अशोक सिंह, पंकज सिंह,संजय यादव ,सोनू साव सहित अन्य उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.