Header Ads Widget

युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती को अभाविप फ़ारबिसगंज ने युवा दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया गया।



ज्ञान मिश्रा- विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती को अभाविप फ़ारबिसगंज ने युवा दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया। इस पुनीत बेला पर स्थानीय रेणु सार्वजनिक पुस्तकालय में आयोजित जयंती समारोह का विधिवत उदघाटन अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शशिशेखर कुमार, नव मनोनीत जिलाप्रमुख संजीव सिंह, जिला संयोजक आकाश श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष प्रो0जे एल राय ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया।

मोके पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए अभाविप नेताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत पुरूउत्थान के ना सिर्फ शिल्पीकारथे बल्कि भारत और भारतीयता के ब्रांड एंबेसडर थे जिन्होंने भारत के खोया हुआ सम्मान और सोये हुए स्वाभिभान को जगाने ओर दिलाने का कार्य किया।



अभाविप नेताओं छात्रों से स्वामी जी के विचारों को अंगीकार कर आत्मनिर्भर भारत अर्थात विश्वगुरु भारत के निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाने की बात कही।वही समारोह को संबोधित करते हुए परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार, विहिप के मोहन दास, नगर मंत्री अर्नव सिंह नगर सह मंत्री अभिनव भगत करन सिंह,विशाल कुमार आदि वक्ताओं ने स्वामी जी के ध्येय वाक्य उठो जागो ओर तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाय को आत्मसात कर विवेकानंद के स्वप्नरूपी भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान करने का आह्वान छात्रों से किया।

कार्यक्रम का संचालन नगर सह मंत्री अभिनव भगत ने किया जबकिधन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री अर्नव सिंह ने किया वही मोके पर अनेकों छात्र सहित नगर सह मंत्री हेमंत चौधरी,सुमित साह, सानू यादब,अभिषेक झा,सौरभ यादव, कन्हैया झा, विजय कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
निवेदक आकाश श्रीवास्तव जिला संयोजक अभाविप अररिया।