अररिया/जोकीहाट -जोकीहाट को नगर पंचायत बनाने की शनिवार को बिहार सरकार की ओर से स्वीकृति मिल गई है। केबिनेट के फैसले के बाद ऐसा माना जा रहा है कि सिसौना और पथराबाड़ी पंचायतों में मुखिया, सरपंच का चुनाव नही होगा क्योंकि कैबिनेट के फैसले के बाद नगर पंचायत के गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।
गौरतलब है कि जोकीहाट नगर पंचायत में पूरे सिसौना पंचायत के अलावा पथराबाड़ी पंचायत को शामिल किया गया है। इसमें कुल 10 गांवों को जोड़ा गया है। दोनों ही पंचायतों को मिलाकर कुल 28 वार्ड हैं ।
जिसमें 14 वार्ड सिसौना पंचायत और 14 वार्ड पथराबाड़ी पंचायत के होंगे। जिला प्रशासन के द्वारा जिन 10 गांव को नगर पंचायत में शामिल किया गया है। उनमें सिसौना पूरे पंचायत के अतिरिक्त जोकीहाट, धनपुरा, पथराबाड़ी, बनकोरा, महादेवा, महादेवा गच्छ, सतघरा, रानी,रानी इस्तबरार शामिल हैं।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.