बीती रात्रि स्थानीय थाना क्षेत्र के नीमी गांव स्थित एक खलिहान में लगे धान की पुंज में आग लगने से हजारों रुपए की फसल सम्पत्ति जलकर राख हो गई। घटना के समय गश्त पर निकली पुलिस की नजर पड़ी।
तब सहायक अवर निरीक्षक शंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य चलाया। इस बाबत सहायक अवर निरीक्षक ने बताया कि इस घटना में खलिहान मालिक राजेंद्र मंडल को लगभग तीस हजार रूपए की सम्पत्ति का नुक़सान पहुंचने का सम्भावना जताई गई है।
हलां कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल दस्ता घटना स्थल पर पहुंचा। तब तक आग पर ग्रामीणों द्वारा काबू पाया जा चुका था। इस सम्बन्ध में गरीब किसान द्वारा सीओ को आवेदन देकर मुआवजे की गुहार लगाई गई है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.