मधुबनी - रहिका से पप्पू कुमार झा की रिपोर्ट ।
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी माता दुर्गा के नाम से विख्यात विश्व नेत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव शह चुनाव अभियान समिति सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण कांत झा गुड्डू ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने आजादी बाद देश के शासन में को समृद्धि की नींव डाली गई।
उसमें शक्ति,समृद्धि,के साथ अपनी दूरदर्शिता से 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर हमारे देश को आत्मनिर्भर रोजगार युक्त शिक्षा युक्त, सशक्त बना पूरे देश में भारत का डंका बजवाया आगे श्री झा ने कहा उन्होंने भारत की सेना को इतनी ताकत से लबरेज किया की विश्व उनके नेतृत्व का लोहा मानने को मजबुर हुआ आज सिक्किम भारत का अंग है तो वो इंदिरा गांधी की बदौलत , पाकिस्तान ने आंख दिखाई तो उसके नब्बे लाख सैनिक को बन्धक बना लिया , चाइना को भी खदेड़ के भगाया ना डरी ना झूकी ,सिर्फ भारत की संस्कृति समृद्धि पर अपने आप को कुर्बान किया ।
आज उनके द्वारा किए कार्यों की आलोचना हो रही है,देश का praiveti करण करने की साजिश जोरों पर चल रही है जिस पार्टी ने भारत को सींचा,पाला,पोसा,उसे समाप्त करने की साजिश भी परवान चढ़ने लगी जो सम्भव नहीं उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी जब उनकी सोच को हम जागृत रख सकें।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अनिल कुमार झा,कृष्ण देव चौधरी, रंजन कुमार झा,राजेश ठाकुर पिंटू,शशिधर झा , अरुण कुमार झा, सच्चिदानंद झा, शैवाल कांत सिंह,धर्मेंद्र मिश्रा,जितेंद्र ठाकुर,सुनील कुमार झा,संजय झा,अजय झा,प्रशांत झा, विभाकर झा, आशीष झा,दशरथ झा,अमर नाथ ठाकुर,दुर्गा नंद झा ,विसंभर झा,मो कादिर,प्रिंस कुमार रणजीत मिश्र , नमन झा ,अमन मिश्रा मो मंजूर,मो अनवर,राजेन्द्र यादव,मनीष यादव,रमेश यादव,लाल पासवान,रमाकांत तिवारी,विनोद यादव ,बृजेश मिश्रा ,अतुल मिश्रा,उदय झा,आदि लोग उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.